उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो दिन भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर प्रदेश के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 अप्रैल से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में आसमान में बड़ा छाए रहेंगे। साथ ही इन जिलों में बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ेगी।

19 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। ये स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रहेगी। एक बार फिर पहाड़ों में होने वाली बारिश और बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें