कॉस्मेटिक की दुकान में छिपा था नशे का साम्राज्य! STF ने दबोचा शातिर तस्कर, कोडीन-ट्रामाडोल की बड़ी बरामदगी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड पुलिस के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कलियर क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले शातिर अभियुक्त को वाणिज्य मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर अहतशाम उल हक (पुत्र शहीद, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

* 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप
* ट्रामाडोल कैप्सूल (मात्रा की जांच जारी)

अभियुक्त इन प्रतिबंधित दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचकर मोटा अवैध मुनाफा कमा रहा था। टीम ने अभियुक्त के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी।

पुराना रेकॉर्ड

अहतशाम उल हक पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दो पुराने मामले दर्ज हैं:
1. मु.अ.स. 50/19, धारा 8/22 NDPS एक्ट
2. मु.अ.स. 170/19, धारा 8/22 NDPS एक्ट

इसके अलावा, एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल वाले मामले से भी इसका कनेक्शन सामने आया है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी लालच में नशा तस्करी न करें। ऐसे तत्वों की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ को दें। उन्होंने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं — 0135-2656202, 9412029536।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

* निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
* ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह (जनपद हरिद्वार)
* उपनिरीक्षक कमाल हसन
* उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
* हेड कांस्टेबल मनमोहन
* कांस्टेबल दीपक नेगी

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें