ऑपरेशन प्रहार के तहत “नशे के सौदागरों पर बागेश्वर पुलिस का प्रहार…
पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए ।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में एस0ओ0जी0 बागेश्वर की टीम ने दिनांक-15/05/2026 को चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK02-4430 पर सवार दो अभियुक्त बबलू काण्डपाल पुत्र कैलाश चन्द्र व भोला राम पुत्र जोगा राम के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अल्टो कार को कब्जे पुलिस लेकर सीज किया गया। उपरोक्त अभियुक्तो के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 37/2026 के तहत धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। साथ ही अभियुक्त के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्तो का विवरण—
1.बबलू काण्डपाल पुत्र कैलाश चन्द्र काण्डपाल, निवासी- घेटी, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर उम्र 28 वर्ष ।
2.भोलाराम पुत्र जोगाराम, निवासी- आरे, थाना व जनपद बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1.उ0नि0 जीवन सामन्त, एस0ओ0जी0 ।
2.कानि0 कुलदीप वर्मा, एस0ओ0जी0 ।
3.कानि0 भुवन बोरा, एस0ओ0जी0 ।
4.कानि0 रमेश सिंह, एस0ओ0जी0/ANTF ।
5.कानि0 संतोष सिंह, एस0ओ0जी0/ ANTF ।
6.कानि0 चालक विजय कुमार एस0ओ0जी0 ।






