चयनित यू पी एस सी प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम (उत्तराखण्ड) में सोमेश सोनी सम्मानित

दिनांक 11 अगस्त 2025

*चयनित यू पी एस सी प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम (उत्तराखण्ड) में सोमेश सोनी सम्मानित*

देहराइन के सर्वेर्चौक ई सी रोड़ स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित विशाल कार्यक्रम में उत्तराखड से यू. पी. एस. सी. सेवाओं में चयनित प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ’संकल्प’ संस्था के तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल माननीय कैबिनेट मंत्री (वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री) के साथ उपस्थित गणमान्यों द्वारा 2025 U.P.S.C. में उत्तराखण्ड के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। देहरादून में मोहिनी रोड के वर्तमान निवासी सोमेश सोनी को I.F.S. में 68 वीं रैंक के साथ चयनित होने पर सॉल एवं मोमेन्टों देकर माननीय अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने के समय सोमेश सोनी के साथ उनकी माता श्रीमती अनीता सोनी, पिता श्री सोहनलाल सोनी, परिवारजन श्री अजय कुमार दनोसी, श्रीमती लक्ष्मी दनोसी कौण्डल एवं श्री गोविन्द सिह कौण्डल भी उपस्थित रहे। सम्मान पाकर भी सोमेश एवं परिजन अत्यन्त उत्साहित हैं , उन्होंने संकल्प सहित सभी का हार्दिक आभार अभिनंदन ज्ञापित किया।

मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल, विकास खंड ख्रिसू के भंडाई गांव निवासी सोमेश सोनी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वन सेवा में 68वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमेश ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा डालनवाला के दून इंटरनेशनल स्कूल से उत्तीर्ण कर आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग से बी. टेक किया। तत्पश्चात भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आई.ई.एस) की परीक्षा में चयनित हुए एवं वर्तमान में बीआरओ में बतौर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सेवारत है। सोमेश के पिता श्री सोहन लाल उत्तराखण्ड वन विभाग से डीएफओ के पद से रिटायर हुए है। इनकी मां अनीता सोनी साहित्यकार व समाज सेविका है। इनकी अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित चुकी है । सोमेश के नाना बीएल दनोसी उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार है जिनकी वर्तमान तक 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने पर उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सोमेश अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए वन विभाग की सर्वश्रेष्ठ सेवा आई.एफ.एस.में चयनित हुए है। सोमेश के द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, वरिष्ठजनों एवं अध्यापकों को दिया गया है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सुबोध उनियाल, मुख्य वक्ता डॉ0 सैलेन्द्र सिंह जी, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ0 डी.एस. मान, मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास, संकल्प के श्री अजय सिरोही, श्री रवीन्द्र सिंह तोगड, वरिष्ठ नेता श्री अनिल गोयल, श्रीमती सुलेखा डंगवाल कुलपति दून विश्व‌विद्यालय, डॉ0 आसुतोष सयाना, वन विभाग के पराग धकाते , श्री सोहन लाल सोनी, श्रीमती अनिता सोनी, श्री अजय कुमार दनोसी, डा. गोविन्द सिंह कौंडल . श्रीमती लक्ष्मी दनोसी कौंडल, सिविल सर्विसेज में चयनित प्रतिभागी एवं उनके परिजन इत्यादि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें