फर्जी दस्तावेज शिक्षक पाया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चमोली, जनपद में फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती 8 जनवरी को धर्म सिंह रावत जिला शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर चमोली द्वारा थाना गोपेश्वर पर तहरीर देकर बताया गया कि शिव कुमार सैनी सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विघालय मेहलचौरी, विकास खण्ड गैरसैंण के द्वारा श्ौक्षिक प्रमाण पत्रों से छेड—छाड/फर्जी शैक्षिक अंक पत्र के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त की गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस जांच के दौरान विभागीय दस्तावेज की जांच में सामने आया कि आरोपी शिवकुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय रणजीत सिंह सैनी निवासी शिवपुरम पनियाला रोड कोतवाली गंगनहर रुड़की हरिद्वार उम्र 57 वर्ष द्वारा फर्जी श्ौक्षिक दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के पद पर गैरसैण चमोली में नौकरी प्राप्त की थी जिसे विभाग द्वारा बाद विभागीय जांच के पश्चात बर्खास्त कर दिया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा संबंधित विभाग से संपूर्ण विभागीय जांच पत्रावली तलब कर आरोपी के सभी बैंक खातों व संपत्ति संबंधी आदि की जानकारी की गयी तो संज्ञान में आया कि आरोपी वर्तमान में हरिद्वार थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार क्षेत्र में रह रहा है। जिसे पुलिस द्वारा देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा वर्ष 1989 में अपना इंटरमीडिएट का शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया था। जिसके आधार पर उसके द्वारा वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के रूप में नौकरी प्राप्त की गई थी।

Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]

Read More Articles