सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज श्रीनगर पहुंचे, पैतृक गांव में होगा भव्य स्वागत — ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह

देश के सीडीएस जनलर अनिल चौहान का आज श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर हैं, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे।

देश के सीडीएस जनलर अनिल चौहान श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे हैं। सीडीएस ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में एनसीसी कैडेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया। वह अपनी पत्नी अनुपमा चौहान के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।
कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि सीडीएस हेलीपैड से सीधे कार्यक्रम स्थल विवि प्रेक्षागृह में पहुंचे। वह यहां छात्रों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद वह मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व अन्य तैयारियां पूरी की गई हैं।

उन्होंने कहा कि यहां भी वह मेडिकल छात्रों से संवाद करेंगे। सीडीएस के दौरे को देखते हुए आर्मी अधिकारी यहां पिछले कई दिनों से अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए थे। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आर्मी के जवानों को तैनात किया गया। साथ ही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम तक आने-जाने के लिए वाहनों की रिहर्सल भी की गई। गढ़वाल विवि में होने वाले कार्यक्रम के समन्यवक प्रो. एमपीएस बिष्ट व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह है। 

सीडीएस के पैतृक गांव गवाणा के ग्रामीणों में भी बना हुआ है उत्साह
श्रीनगर। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के पैतृक गांव के ग्रामीणों में भी सीडीएस के श्रीनगर दौरे से उत्साहित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हालांकि सीडीएस का गांव आने का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन ग्रामीण उनके इस दौरे से उत्साहित हैं। ग्राम प्रधान अनूप कपरवाण ने बताया कि गांव के लोग श्रीनगर में उनसे मिलने पहुंचे और गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में अभी पानी व रास्तों की समस्या बनी हुई है। धनकूला स्रोत से आने वाली पेयजल लाइन बरसात में टूट गई थी, जो अभी तक नहीं बन पाई है। लाइन को प्लास्टिक पाइप से जोड़कर ही ग्रामीणों को पानी उपलब्ध हो रहा है। कहा सड़क के सीडीएस के पैतृक घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का रास्ता बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें