देहरादून के आयुष्मान गुसांई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

डोईवाला (देहरादून)। भारतीय सेना में अठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई लेफ्टिनेंट बने हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश में भारतीय सेना में शामिल होना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद रहा है। इसका उदाहरण आयुष्मान गुसांई ने भी पेश किया और उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यहां बता दें कि आयुष्मान गुसांई जिन्होंने अपनी 12वीं तक की शिक्षा भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल से की।
इसके बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस यूपीईएस देहरादून से पढ़ने के बाद आर्मी की आफिसर टेक्निकल एंट्री (टीजीसी) के प्रथम प्रयास में ही वह सफल हुए।
जिसके बाद ट्रेनिंग के लिए छह महीने ओटीए चेन्नई व पांच माह ओटीए गया से पूरी करने के बाद सात मार्च 2026 को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने।
आयुष्मान गुसांई ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व शिक्षकों को दिया है। आयुष्मान के पिता संजय गुसांई दवाइयों के थोक व्यवसाय से जुड़े हैं तो वहीं उनकी माता शीला गुसांई गृहणी है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अश्विनी बहुगुणा, सभासद प्रदीप सिंह नेगी, किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा, सभासद संदीप सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान, किसान नेता दरपान बोरा, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल आदि ने बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी सेना में जाने के लिए प्रेरित होंगे।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें