दूल्हा बाजार घटना का आरोपी गिरफ्तार, क्या था पूरा मामला?

कोतवाली नगर कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा  काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान की ओर जाने के दौरान उक्त युवक द्वारा उस पर हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश पुत्र कोमलराम को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह भी दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में काम करता है। विगत 03 वर्षों से अभियुक्त का मृतक युवती से मिलना जुलना था तथा उसका मृतक युवती के घर अक्सर आना-जाना भी था। इस बात की जानकारी मृतक युवती के घर वालों को होने पर उनके द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए इसकी जानकारी अभियुक्त के परिजनों को दी गयी थी, इस बात को लेकर अभियुक्त के घर पर भी काफी गृह क्लेश चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध न रखने सम्बन्धी एक समझौता पत्र भी चौकी खुडबुडा पर दिया गया था। 02 दिन पूर्व भी युवती के द्वारा उक्त युवक को समझाने हेतु एक प्रार्थना पत्र चौकी खुडबुडा पर दिया गया था, जिस पर पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगातार उसके घर तथा जिस दुकान पर वो कार्य करता था, वहां जा रही थी, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिये विगत 02 दिनों से अलग- अलग स्थानों पर छिप रहा था, इस दौरान अभियुक्त अपने काम पर भी नहीं गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के न मिलने पर उसके परिजनों को उसके घर आते ही इसकी सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई थी। लगातार चल रहे गृह क्लेश, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने तथा मृतक युवती के उससे बातचीत न करने के चलते अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त – आकाश पुत्र कोमलराम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबूडा मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 27 वर्ष

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें