Rajpal Yadav ने देहरादून में बीमार फिल्म निर्माता सोहन उनियाल से की मुलाकात, दिखाई इंसानियत और दोस्ती

देहरादून: Rajpal Yadav हाल ही में Dehradun पहुंचे, जहां उन्होंने Max Hospital Dehradun में भर्ती फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल से मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि इंसानियत और दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बन गई।

मुश्किल समय में साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.. जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के प्रतिभाशाली निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों और इंडस्ट्री में चिंता बनी हुई है।

राजपाल भाई की मुस्कान ही दवा है

मुलाकात के बाद सोहन उनियाल ने भावुक होते हुए कहा “राजपाल यादव ने लाखों-करोड़ों लोगों को हंसाया है, उनकी एक मुस्कान ही लोगों के दुख दूर कर देती है।” उन्होंने आगे कहा “राजपाल भाई मुंबई से देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में मुझे मिलने आए और मुझे अपना प्यार व आशीर्वाद दिया। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा।”

ख़ास रही मुलाकात

बड़े कलाकार सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बड़े दिल वाले होते हैं। फिल्मों में कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले Rajpal Yadav ने इस बार असल जिंदगी में भी अपनी संवेदनशीलता दिखाई। यह मुलाकात उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी खास मानी जा रही है। इससे स्थानीय कलाकारों और निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलता है। राजपाल यादव की यह मुलाकात दोस्ती, संवेदनशीलता और इंसानियत का खूबसूरत उदाहरण बन गई है।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें