रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर

रुद्रपुर। सिलिंडर में हुए ब्लास्ट से उसकी चपेट के आकर पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

वार्ड नंबर नौ चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी अरुण गुप्ता में अपना मकान किराए पर दे रखा है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे वहां सिलिंडर में अचानक हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय, अपर उप निरीक्षक हृदयेश परिहार डायल 112 कर्मियों सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

किरायेदार पीलीभीत निवासी राम आसरे पुत्र सेवक राम ने बताया गैस रिसाव होने के कारण सिलिंडर मे आग लग गयी। जिसके चलते मकान के बरामदे में अन्य कमरो के बाहर खड़े किरायेदार चपेट में आ गए। ब्लास्ट के बाद आग लगने के कारण देवकी पत्नी राम आसरे, अनीता पत्नी सत्यवीर निवासी पचपेड़ा पीलीभीत उम्र, संगीता देवी पुत्री केशरी लाल निवासी ग्राम विरमपुर थाना कुलड़िया जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, पारुल पुत्री सत्यवीर झुलस गये।

पुलिस ने तत्काल उनको आस पास के लोगो के सहयोग से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। डांक्टर जुनैद की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम में उनका उपचार किया। डा. जुनैद ने बताया गया देवकी देवी लगभग 46 प्रतिशत अनीता देवी लगभग 20 प्रतिशत, संगीता देवी लगभग 15 प्रतिशत व पारुल लगभग 30 प्रतिशत झुलसी है।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें