Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तिथि घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जारी संशोधित विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 31 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बदलते हुए 30 मार्च कर दिया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
क्या बदला?

पहले घोषित अवकाश: 31 मार्च 2026
संशोधित अवकाश: 30 मार्च 2026 (सोमवार)
31 मार्च: कार्यालय खुले रहेंगे

इस संशोधन के बाद प्रदेश भर के सरकारी दफ्तरों, संस्थानों और संबंधित विभागों में अवकाश की तिथि को लेकर स्पष्टता आ गई है।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें