डोईवाला। हिमालय विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में रेडियोलाजिस्ट का कोर्स कर रही मुजफ्फरनगर की 19 वर्षीय छात्रा ने कालेज के हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और उसके शव को स्वजन को सौंप दिया।
जौलीग्रांट चौकी के एएसआइ ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि मृतका तान्या चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी 233/2 ब्रह्मपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश यहां पर रेडियोलाजिस्ट के बीआरआइटी का की प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
जिसने अगस्त 2025 में कालेज में दाखिला लिया था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर से लौटी थी। जिसने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पंखे के कुंडे से अपनी चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई है।
वहीं, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा दो-तीन दिनों से डिप्रेशन में थी, उसने आत्महत्या करने से पूर्व अपने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया, परंतु प्रयास असफल होने पर उसने फांसी लगा ली।
मौके पर खून से सना चाकू व हाथ की थोड़ी कटी हुई नस मृतका के शव पर दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के कमरे की फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
Author: Uttarakhand Headline
Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308









