Budget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने किए एलान, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा।

  • 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी।
  • कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी।
  • शुगर की दवाई सस्ती होगीं
  • विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं।
  • सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे। वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है।

स्मार्टफोन और टैबलेट होंगे सस्ते

सरकार ने बजट में मेक-इन-इंडिया को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम एलान किए हैं। इसके चलते भारत में तैयार होने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं भारतीय फैक्ट्रियों में बने स्मार्टफोन और टैबलेट का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा किफायती डिवाइस मिल सकेंगे।

ये प्रोडक्ट हो जाएंगे महंगे

वित्त मंत्री ने बताया है कि शराब, स्कैप और खनिज महंगे हो जाएंगे। वहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें