खटीमा में लगातार तीसरे दिन भी हुआ बलदेव चंद्र भट्ट का भव्य सम्मान

खटीमा में लगातार तीसरे दिन भी हुआ बलदेव चंद्र भट्ट का भव्य सम्मान

 

स्थानीय संगठनों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के समूहों ने किया जोरदार स्वागत

 

खटीमा। प्रतिष्ठित ‘आयरन मैन लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित दैनिक हमारी चौपाल के समाचार संपादक बलदेव चंद्र भट्ट का सम्मान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से लौटने के बाद खटीमा में लगातार तीसरे दिन भी उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों और पार्टी पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ उनका सम्मान किया ।

खटीमा में लगातार तीसरे दिन भी हुआ बलदेव चंद्र भट्ट का भव्य सम्मान

स्थानीय संगठनों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के समूहों ने किया जोरदार स्वागत

खटीमा। प्रतिष्ठित ‘आयरन मैन लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित दैनिक हमारी चौपाल के समाचार संपादक बलदेव चंद्र भट्ट का सम्मान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से लौटने के बाद खटीमा में लगातार तीसरे दिन भी उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों और पार्टी पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ उनका सम्मान किया।

आज के सम्मान समारोह में जानकी गोस्वामी (भाजपा ओबीसी मोर्चा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), प्रेम गोस्वामी (पूर्व जिला मंत्री), अंजू, उमा बंसल, अनिल बंसल, लक्ष्मी पांडे, ईश्वरी पांडे, रेनू जोशी, लक्ष्मी प्रेमां गोस्वामी, गीता बिष्ट, भागीरथी, नवीन भट्ट सहित कई स्थानीय नागरिक और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने फूलमालाओं से लादकर, अभिनंदन कर और मिठाई वितरित कर बलदेव चंद्र भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान और निष्पक्ष कार्यशैली से पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि ‘आयरन मैन’ सम्मान सिर्फ बलदेव चंद्र भट्ट का नहीं, बल्कि खटीमा क्षेत्र का भी सम्मान है, जिसने हमेशा प्रतिभाओं को प्रेरित किया है।

खटीमा में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे स्वागत समारोह यह साबित कर रहे हैं कि बलदेव चंद्र भट्ट ने अपनी पत्रकारिता और सामाजिक संवेदनशीलता से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है।

खटीमा के लोगों का यह उत्साह क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और सम्मान को एक नई ऊंचाई देता है।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें