उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 ASP के तबादले; देहरादून को मिला नया ASP सिटी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियां बदली हैं।

शासनादेश के अनुसार ASP प्रमोद कुमार का देहरादून से स्थानांतरण कर रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को ASP देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका स्थानांतरण सतर्कता सेक्टर से किया गया है।

ASP मनोज कत्याल का हल्द्वानी से तबादला कर 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में तैनाती दी गई है। वहीं उत्तम सिंह नेगी को ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर ASP सतर्कता सेक्टर, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में हरबन्स सिंह का अल्मोड़ा से तबादला कर ASP हल्द्वानी बनाया गया है। जबकि शेखर चंद्र सुयाल का हरिद्वार देहात से स्थानांतरण कर देहरादून नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ASP अनूपा बडोला को एटीसी हरिद्वार से स्थानांतरित कर ASP अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। वहीं अमित कुमार का नैनीताल से तबादला कर ASP टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेश कुमार मट्ट को ASP पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं मिथिलेश कुमार सिंह को ASP सतर्कता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अभय सिंह को ASP हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को ASP हरिद्वार नगर की कमान सौंपी गई है।

शासन की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों में बदलाव होगा। अधिकारियों की नई तैनाती को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें