टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा

चमोली: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

टनल में अभी दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश की जा सके।

राहत एवं बचाव अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ जुटी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की जा रही है और अभियान में तेजी लाने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। टनल के सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं और लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें