देहरादून: फर्जी जमीन सौदे से डॉक्टर से 65 लाख की ठगी, सहसपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विकासनगर: राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जमीन बिक्री के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मामला कोतवाली सहसपुर क्षेत्र का है. डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी (निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर) ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रजनीश सैनी, प्रियांशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक (सभी निवासी फतेहपुर धर्मावाला) ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए फर्जी व कूटरचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए. इसके बाद भूमि बिक्री के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये ठग लिए. वादी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सहसपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

मुकदमे की विवेचना के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी दीपक की संलिप्तता पाई गई. 05 अगस्त 2026 को सहसपुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक (28 वर्ष), पुत्र मदन सिंह, निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया की मुकदमें की विवेचना के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी दीपक की संलिप्तता पाई गई .5 अगस्त को सहसपुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक 28 वर्ष पुत्र मदन सिंह,निवासी वार्ड नं0-4 आसनपुल फतेहपुर को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया कर लिया है, जिसे कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है.
Author:

Leave a Comment

और पढ़ें