भीमताल। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कल पर्यावरण दिवस पर भीमताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। शहरी विकास मंत्री ने व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा भाजपा पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने की अपील की! पुलिस प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए! बैठक के उपरांत मंत्री श्री कैड़ा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया,, जिला मंत्री मनोज भट्ट , पूर्व जिला महामंत्री खीमा शर्मा , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, वरिष्ठ नेता पुष्कर मेहरा, मंडल महामन्त्री गोपाल कृष्ण भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे।








