देहरादून में पुलिस-मुठभेड़: राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान RJ नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कार सवार बदमाश बैरियर पर टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया। बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे और रामगढ़ के रपटे के पास कार छोड़कर नदी की ओर भागने लगे।

भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पीछा कर दबोच लिया गया। घायल बदमाश को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखा, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
रिंकू मीणा पुत्र सियाराम
निवासी – ग्राम अखरोट, तहसील मण्डावर, थाना मण्डावर, जिला दौसा, राजस्थान
उम्र – 30 वर्ष

(मुठभेड़ में घायल)
विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा
निवासी – ग्राम व पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली, राजस्थान
उम्र – 32 वर्ष

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं, जबकि विनोद मीणा पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें