इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखण्ड चैप्टर’ की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखण्ड चैप्टर’ की कार्यकारिणी का हुआ गठन।*

आज दिनांक 29.06.2025 को आई०बी0सी0 मैबर्स उत्तराखण्ड की बैठक निरंजनपुर, सहारनपुर रोड, देहरादून स्थित बिड़कुल मिटिंग हॉल में हुई। इस बैठक में उत्तराखण्ड चेप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसके लिए पूर्व से जारी सूचना के अनुसार मांगे गये नामांकन एवं इन सब पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से आई०बी0सी0 उत्तराखण्ड चैप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें इं0 अयाज अहमद अध्यक्ष, इं0 ओम प्रकाश उपाध्यक्ष, इं0 सुरेश तोमर सचिव, इं0 ऋषिराज वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा इं0 अशोक कुमार, इं0 अशोक कुमार चौधरी, इं0 नवनीत पाण्डे, इं0 अजय कुमार एवं इं0 गोविन्द सिंह कौण्डल को प्रबंध समिति निर्वचित किया गया।

विदित है की इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस एवं राष्ट्रीय स्तरीय संस्था है, जिसमें भवन निर्माण के कोड तथा इनके अनुसार निर्माण कार्य किया जाता है। नवगठित कार्यकारिणी ने इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस के कार्यों को विभागों को अधिक से अधिक अंगीकृत किये जाने का संकल्प लिया गया। बैठक में इं0 नवनीत पाण्डे, इं0 अशोक कुमार चौधरी, इं0 अजय कुमार, इं0 गोविन्द सिंह कौण्डल एवं आईoबी0सी0 के कई सदस्य उपस्थित रहें।

Uttarakhand Headline
Author: Uttarakhand Headline

Chief Editor . Shankar Datt , Khatima, u.s.nagar , Uttarakhand,262308

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles